{"_id":"58dba0654f1c1b034d63dd49","slug":"opium-smuggler-arrested-in-ajmer-by-narcotics","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश से तस्करी कर राजस्थान लाए एक करोड़ की अफीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश से तस्करी कर राजस्थान लाए एक करोड़ की अफीम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 29 Mar 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आए तस्कर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो की टीम ने राजस्थान में तस्करी कर लाई गई एक करोड़ रुपए की अफीम को जब्त किया है। तस्कर मध्यप्रदेश से तस्करी कर अफीम यहां आए थे।
ब्यूरो अधीक्षक बाबूलाल यादव ने बताया कि गिरधारी लाल कुमावत के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर श्रीगंगानगर-बीकानेर रोड पर जाल बिछाया। सूचना के आधार पर झालावाड़ नम्बर की सफेद कार की तलाशी ली गई तो कुछ नहीं मिला। जब कार में बने स्पेशल बाॅक्स कैविटी को देखा तो उसमें अफीम की थैलियों के पैकेट मिले। इस पर टीम ने कार सवार मुख्य तस्कर झालावाड़ निवासी ओमप्रकाश शर्मा, सौदान और श्रीगंगानगर निवासी धर्मेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपितों के कब्जे से 31 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद की गई है। गिरधारी लाल ने बताया कि पकड़ी गई अफीम की कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपए से अधिक है। अफीम मध्यप्रदेश के मंदसौर से लाई गई थी और इसे राजस्थान के विभिन्न शहरों में खपाना था। तीनों तस्करों से पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।