{"_id":"592e92384f1c1b7508bdafcc","slug":"one-prisoner-committed-suicide-in-ajmer-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में आत्महत्या: पुलिस ने कहा अफीम नहीं मिली इसलिए उठाया ये कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में आत्महत्या: पुलिस ने कहा अफीम नहीं मिली इसलिए उठाया ये कदम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 May 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
अजमेर सेंट्रल जेल
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफीम की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार संजीव ने बुधवार को अजमेर की सेंट्रल जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चार दिन पहले जीआरपी ने संजीव और उसके साथी अशोक को टिफिन में अफीम ले जाते समय रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया था।
जेल अधीक्षक संजय यादव के अनुसार, संजीव नामक बंदी ने जेल परिसर में पीपल के पेड़ पर गमछे का फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। हरियाणा के हिसार में रहने वाला संजीव अफीम खाने का आदी था। संभवत: अफीम नहीं मिलने के कारण इसने आत्महत्या कर ली।
संजीव और उसका साथी अशोक चार दिन पहले एमपी के नीमच से टिफिन में एक किलो अफीम छिपाकर ट्रेन से अपने गांव जा रहे थे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पुलिसकर्मियों ने इनसे पूछताछ की तो ये सकपका गए। तलाशी ली गई तो खाने के टिफिन से एक किलो अफीम बरामद की गई। जिसके बाद संजीव और अशोक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुऐ उन्हें जेल भेज दिया गया।