कलयुगी शिक्षकों की दरिंदगी, छात्रा से किया गैंगरेप, जबरन कराया गर्भपात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में मासूम के मर्डर के बाद एक और एेसा मामला सामने आया है, जिसने बच्चों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है।
राजस्थान के सीकर से गुरु और शिष्य के रिश्ते को दागदार करने वाली खबर सामने आई है। जहां दो कलयुगी शिक्षकों ने न केवल कई दिनों तक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि जबरन उसका गर्भपात कराकर उसकी जान को भी जोखिम में डाल दिया।
मामला सीकर जिले के अजीतगढ़ स्थित हरदास का बास गांव का है। जहां के निजी स्कूल जनता बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक जगदीश यादव व शिक्षक जगत सिंह गुर्जर ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ कुकर्म किया। दोनों आरोपी कई दिनों तक नाबालिग को अतिरिक्त कक्षा के बहाने से स्कूल बुलाते रहे।
दूसरे कस्बे में ले जाकर महिला डॉक्टर से करवाया गर्भपात
इस दौरान नाबालिग के गर्भवती होने पर दोनों आरोपी उसे शाहपुरा के निजी अस्पताल ले गए। यहां आरोपियों ने चिकित्सक डॉ. कानन शर्मा व डॉ. रजनीश शर्मा की मिलीभगत से उसका गर्भपात करा दिया। लेकिन जब नाबालिग की स्थिति बिगड़ी तो पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।
इसके बाद राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले में स्वतः संज्ञान ले लिया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अवैध गर्भपात कराने वाले चिकित्सकों पर भी कार्रवाई की जा रही है।