{"_id":"595b0f004f1c1b10178b466a","slug":"one-more-isis-agent-arrested-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई में आईएसआईएस एजेंट हिरासत में, राजस्थान से है कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन्नई में आईएसआईएस एजेंट हिरासत में, राजस्थान से है कनेक्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
राजस्थान की एटीएस टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने चेन्नई में कार्रवाई करते हुए एक आईएसआईएस एजेंट को हिरासत में लिया है। इस एजेंट का नाम हरुन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एटीएस की टीम इसे जयपुर लेकर आ रही है और पहुंचने के बाद मंगलवार शाम को एटीएम इस मामले में अधिकारी जानकारी देगी। हरुन का राजस्थान से गहरा कनेक्शन बताया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी एक जमील नाम का आईएसआईएस एजेंट को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
जमील राजस्थान से आईएसआईएस के लिए फंडिंग कर रहा था। एक और एजेंट की गिरफ्तारी और राजस्थान से कनेक्शन सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन