{"_id":"59f2b0554f1c1bd9538b9453","slug":"one-more-fraud-arrested-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"500 लोगों से ढाई करोड़ ठगने वाला शातिर फंसा अपने ही जाल में, जानिए कहां..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 लोगों से ढाई करोड़ ठगने वाला शातिर फंसा अपने ही जाल में, जानिए कहां..
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 27 Oct 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर लोगों को ठगने के लिए बदमाश नए-नए पैंतरे आजमा रहे है। हाल ही में जयपुर में 11000 लोगों को ठगने का मामला सामने आने के बाद ऐसा ही कुछ बाड़मेर जिले में सामने आया है। यहां भी एक व्यक्ति ने विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 500 लोगों से करीब ढाई करोड़ रुपए ठगे है। लेकिन शातिर आरोपी अपने ही बुने झांसे के जाल में फंस गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जगदीश सिंह ने पहले तो स्वयं सिंगापुर जाकर कुछ दिन नौकरी की। इसके बाद वापस लौटकर उसने एक फर्जी कंपनी बनाई और जाली दस्तावेज के माध्यम से आईसीआईसीआई बैंक में अकाउंट खुलवाया। आरोपी ने यह अकाउंट हैदराबाद में कीर्ति राठौड़ के नाम से खुलवाया था। इसके बाद विदेश में डेढ़ लाख रुपए प्रतिमाह का वेतन दिलवाने के नाम पर उसने बेरोजगार युवकों का फंसाना प्रारंभ किया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त मेंं आरोपी
फाइल फोटो।
आरोपी पीड़ितों से 50 हजार रुपए सिक्योरिटी मनी के रुपए में कंपनी के खाते में जमा कराने के लिए कहता। जबकि 20 हजार रुपए व उनसे पासपोर्ट व अन्य दस्तावेजों के लिए लेता था। लेकिन जब मामले बढ़ने लगे तो लोग उससे नौकरी या पैसा वापस करने की मांग करने लगे। इसके बाद आरोपी जगदीश सिंह ने बासनी थाने में स्वयं की पीड़ित होने की बात कहते हुए अपनी ही खोली गई फर्जी कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि पूरा मामला झूठा था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़ितों ने भी बड़ी संख्या में जगदीश सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराए है।