फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one more farmer commit suicide in kota region

एक और अन्नदाता ने दी जान, नहीं थम रहा आत्महत्या का सिलसिला

Fri, 07 Jul 2017 11:55 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 07 Jul 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
one more farmer commit suicide in kota region
फाइल फोटो।

धरतीपुत्र संकट में हैं और सरकारों के प्रयास भी सफल होते नजर नहीं आ रहे हैं। एक ओर मध्य प्रदेश में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं, वहीं अब राजस्थान में भी किसान लगातार आत्महत्याएं कर रहे हैं।

विज्ञापन


विशेषकर राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र के किसान लहसुन की बंपर पैदावार के बाद दाम नहीं मिलने से परेशान हैं। इसी का नतीजा है कि कोटा के किशनगंज में आज एक और किसान ने फंदे से लटककर जीवनलीला समाप्त कर ली। गौरतलब है कि बीते दो माह में हाड़ौती क्षेत्र में दो और किसान मौत को गले लगा चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस से मिली  जानकारी के अनुसार किसान का नाम बनवारी लाल है और उसने घर के बाड़े में आत्महत्या की है। परिजनों के अनुसार किसान लहसुन की फसल के सही दाम नहीं मिलने से परेशान था। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है पूर्व में आत्महत्या करने वाले किसान भी लहसुन की फसल के सही दाम नहीं मिलने से ही परेशानी में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed