फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one more bjp mla found swine flu positive

एक और भाजपा विधायक की जान पर बनी, एक विधायक सहित अब तक 119 मौतें

Fri, 08 Sep 2017 11:23 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 08 Sep 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
one more bjp mla found swine flu positive
जगत सिंह

देश के तीन राज्य इन दिनों स्वाइन फ्लू के चपेट में है। जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान सम्मलित हैं।

विज्ञापन


राजस्थान में तो हालात दिनोंदिन विकट होते जा रहे हैं। हाल ही में एक भाजपा विधायक की स्वाइन फ्लू से मौत के बाद एक और भाजपा विधायक इस फ्लू की चपेट में आ गया है।

इससे पूर्व भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी की बीते 28 अगस्त को स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो चुकी है। भरतपुर के कामां से विधायक जगत सिंह की एच1एन1 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है जगत सिंह कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता और केन्द्रीय मंत्री रहें नटवर सिंह के बेटे हैं।

अब जागी है राजस्थान सरकार

one more bjp mla found swine flu positive
swine flu

वहीं कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा की पत्नी भी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिली थीं। राजस्थान में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव की संख्या में तेजी से ईजाफा हुआ है।


प्रदेश में जनवरी से अभी तक स्वाइन फ्लू के कारण 119 मौत हो गई है। जबकि करीब 1400 से अधिक लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं राजस्थान सरकार ने अब इसे आपात स्थिति मानते हुए सभी चिकित्सकों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed