{"_id":"59f091814f1c1bcd538b9331","slug":"one-more-arrested-in-fake-licence-case-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी लाइसेंस मामला : होटल अमृत महल का साझेदार अजमल ATS की गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी लाइसेंस मामला : होटल अमृत महल का साझेदार अजमल ATS की गिरफ्त में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 25 Oct 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
demo pic
आतंकवाद निरोधी दस्ते की टीम ने एक बार फिर शहर में बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस ने जम्मू कश्मीर से फर्जी लाइसेंस बनाकर अवैध हथियार रखने के मामले के एक बड़े रसूखदार को गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि यह हाईप्रोफाईल रसूखदार मल्लाह तलाई क्षेत्र में रहता है और शहर में इसका लम्बा-चौड़ा कारोबार है। राजस्थान के उदयपुर शहर में भूपालपुरा थाना क्षेत्र में स्थित होटल अमृत महल में भी इसकी साझेदारी बताई जा रही है। एटीएस ने उदयपुर के अम्बामाता निवासी अजमल खान को गिरफ्तार किया है। इसके पास से फर्जी लाइसेंस और अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। अब एटीएस गिरफ्तार अजमल खान से मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है। एटीएस के मुताबिक अजमेर के मोहम्मद जुबेर और जम्मू के विशाल व राहुल को हथियार लाइसेंस बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद खुलासा हुआ कि इन आरोपियों से अजमल ने भी लाइसेंस बनवाया था।