{"_id":"5a0994be4f1c1bec538bcd06","slug":"one-four-year-child-die-in-a-accident-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन में दबी बच्चे की चीखें, यूं गया मौत के मुंह में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन में दबी बच्चे की चीखें, यूं गया मौत के मुंह में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 13 Nov 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
मृतक बच्चे का फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
ठेकेदार की एक छोटी सी लापरवाही ने एक घर के चिराग को छीन लिया। चार साल के मासूम की मौत से घर में कोहराम मच गया।
दरअसल, अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र के 60 फुट रोड स्थित आजाद कॉलोनी में सीवरलाइन डाली जा रही है। इस दौरान मिट्टी धंसने से यह हादसा हुआ। इस हादसे में पास ही खेल रहा 4 वर्षीय एक बालक दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद एनईबीई थाना ना पुलिस मौके पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया।
मृतक लवप्रीत के परिजनों का बुरा हाल हाल है। परिजनों ने आरयूआईडीपी और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि सीवरेज के लिए जो लाइन डाली जा रही है उसमें पूरी लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मिट्टी धंसने के कारण निर्माण सामग्री नीचे गिर गई, जिसके पास खेल रहा बचा उसके नीचे दब गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई।