फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one died in a bom explosion near indo pak border

भारत-पाक बॉर्डर के पास बम फटने से युवक की दर्दनाक मौत

Mon, 25 Dec 2017 09:46 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 25 Dec 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
one died in a bom explosion near indo pak border
डेमो इमेज
भारत-पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा के पास बम फटने से युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। सरहदी जिले जैसलमेर में पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में स्क्रेप चुनने गए युवक की जीवित बम के फटने से मौका स्थल पर दर्दनाक मृत्यु हो गई। दर्दनाक मौत की सूचना मिलने पर लाठी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा जांच प्रारंभ कर दी। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात की है जब पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में स्क्रेप चुनते समय एक ठेकेदार का कर्मचारी लीलसिंह के हाथों से जीवित बम फट गया और उसके चिथड़े उड़ गए। फायरिंग रेंज में फिलहाल किसी भी प्रकार की सैन्य गतिविधि नहीं होने पर रेंज के ठेकेदार के कर्मचारी स्क्रेप चुनने के कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान पुराना जीवित बम लीलसिंह के हाथों से फट गया।  घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

कुछ ​ही दिनों पहले रेलवे ट्रेक पर मिला था 'जिंदा बम'

one died in a bom explosion near indo pak border
ट्रैक के पास पड़ा जिंदा बम - फोटो : Amar Ujala
सैन्य दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील इलाकों में से एक पोकरण में अभी हाल ही में जिंदा बम मिलने से सनसनी फैल गई थी। ये जिंदा बम यहां के स्थानीय गांव गोमट में मिला था जो कि पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज के बेहद ही नजदीक है। यहां सैन्य अभ्यास के दौरान कई मर्तबा बम व कारतूस अपने टार्गेट से भटक कर रेत में जिंदा दब जाते हैं जिससे यहां के रिहायशी लोगों के लिए पल पल खतरा बना रहता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed