{"_id":"59b7ef1f4f1c1bfe7f8b6651","slug":"one-died-in-a-bike-collision-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर बात करते हुए चल रहे थे दो दोस्त,हमेशा के लिए ऐसे हुए जुदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर बात करते हुए चल रहे थे दो दोस्त,हमेशा के लिए ऐसे हुए जुदा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 12 Sep 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना का शिकार हुए दो दोस्त
- फोटो : amar ujala
दो दोस्तों को बाइक पर बात करते हुए एक साथ चलना भारी पड़ गया और दोनों एकदूसरे से हमेशा हमेशा के लिए जुदा हो गया। अचानक हुए हादसे से जहां एक दोस्त की जान चली गई वहीं दूसरा जिंदगी ओर मौत के बीच अस्पताल में झूल रहा है।
अजमेर के लोहागल रोड स्थित दुर्गाप्रसाद धर्मशाला के बाहर दो बाइकें आपस में टकरा गई। इससे लोहागल निवासी अनिल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों दोस्त बाइक पर बातें करते हुए साथ चल रहे थे अचानक मोड़ पर गाड़ी मोड़ने से दोनों की बाइकें आपस में टकरा गई जिसमें एक युवक अनिल की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने दोनों को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। अनिल के दोस्त का इलाज चल रहा है।