{"_id":"58dcf3b14f1c1b360763d987","slug":"one-died-due-to-water-scarcity-in-ajmer-during-urs","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स में कलंदर की मौत पर बवाल,प्रशासन पर बदइंतजामी का आरोप!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्स में कलंदर की मौत पर बवाल,प्रशासन पर बदइंतजामी का आरोप!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 30 Mar 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौली से ख्वाजा साहब के उर्स में छड़ियां पेश करने आए एक कलंदर की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद बाकि कलंदरों ने काफी हंगामा खड़ा कर दिया और प्रशासन पर बदइंतजामी के आरोप लगाए।
ख्वाजा साहब के उर्स में छड़ियां पेश करने के लिए महरौली से पैदल चलकर अजमेर पहुंचे एक कलंदर का शव बृहस्पतिवार सुबह अंरकोट स्थित जालियान कब्रिस्तान के पास पड़ा हुआ मिला। कलंदर की लाश मिलने से एक तरफ पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया वहीं बाकि कलंदरों ने भी हंगामा खड़ा कर दिया।
मृतक कलंदर के साथियों ने कहा कि प्रशासन द्वारा जगह जगह पेयजल की सुविधाएं मुहैया नहीं कराने के कारण उनके साथी ने दम तोड़ दिया। इमरान नामक कलंदर ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने जिला प्रशासन से माकूल इंतजामात करने की मांग की थी लेकिन प्रशासन ने इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। स्थिती यह है कि तेज गर्मी होने के बावजूद भी जायरीनों को पानी तक के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। हालांकि इस मामले में उर्स मेला मजिस्ट्रेट और एडीएम सिटी अरविंद सेंगवा ने सभी आरोपों को खारिज करते हुुए कलंदर की मौत को स्वाभाविक मौत होना बताया है। वहीं मृतक के परिजनों ने भी मौत पर कोई संदेह नहीं जताया।