फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one died due to water scarcity in ajmer during urs

उर्स में कलंदर की मौत पर बवाल,प्रशासन पर बदइंतजामी का आरोप!

Thu, 30 Mar 2017 05:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
one died due to water scarcity in ajmer during urs
डेमो इमेज - फोटो : Internet
महरौली से ख्वाजा साहब के उर्स में छड़ियां पेश करने आए एक कलंदर की बृहस्पतिवार  को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद बाकि कलंदरों ने काफी हंगामा खड़ा कर दिया और प्रशासन पर बदइंतजामी के आरोप लगाए।
विज्ञापन


 ख्वाजा साहब के उर्स में छड़ियां पेश करने के लिए महरौली से पैदल चलकर अजमेर पहुंचे एक कलंदर का शव बृहस्पतिवार  सुबह अंरकोट स्थित जालियान कब्रिस्तान के पास पड़ा हुआ मिला। कलंदर की लाश मिलने से एक तरफ पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया वहीं बाकि कलंदरों ने भी हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


मृतक कलंदर के साथियों ने कहा कि प्रशासन द्वारा जगह जगह पेयजल की सुविधाएं मुहैया नहीं कराने के कारण उनके साथी ने दम तोड़ दिया। इमरान नामक कलंदर ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने जिला प्रशासन से माकूल इंतजामात करने की मांग की थी लेकिन प्रशासन ने इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। स्थिती यह है कि तेज गर्मी होने के बावजूद भी जायरीनों को  पानी तक के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। हालांकि इस मामले में उर्स मेला मजिस्ट्रेट और एडीएम सिटी अरविंद सेंगवा ने सभी आरोपों को खारिज करते हुुए कलंदर की मौत को स्वाभाविक मौत होना बताया है। वहीं मृतक के परिजनों ने भी मौत पर कोई संदेह नहीं जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed