फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one died after speedy bus runover through 3 passerby in alwar

अलवर:तेज रफ्तार बस का कहर, एक की मौत, दो घायल

Thu, 22 Jun 2017 06:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 22 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
one died after speedy bus runover through 3 passerby in alwar
सड़क हादसे के बाद बस को घेरे मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
अलवर शहर में चलने वाली लोक परिवहन बस सेवा प्राइवेट बसों की देखादेखी सवारियां भरने के चक्कर में लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहीं हैं। बृहस्पतिवार को निजी बसों को ओवरटेक करने के चक्कर में लोक परिवहन सेवा के एक बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए बस को तीन लोगों पर चढ़ा दिया। जिससे एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 2 को गंभीर अवस्था में अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अलवर के सदर थानातंर्गत चांदोली बस स्टैंड पर रोजा का बास निवासी मवासी, मटरु और हनीफ बस के इंतजार में खड़े हुए थे। इसी दौरान अलवर-बहरोड़ मार्ग पर बहरोड़ की ओर से आ रही एक निजी बस ने चांदोली बस स्टैंड पर खड़े तीनों लोगों पर बस चढ़ा दी। जिससे मवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मटरु और हनीफ को गंभीर अवस्था में सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अलवर-बहरोड़ मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों बसों के शीशे फोड़ डाले और जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि मार्ग पर ब्रेकर नहीं होने के चलते आए दिन लोक परिवहन की बसें मार्ग पर सरपट दौड़ती हैं। जिससे आए दिन मार्ग पर दुर्घटनाएं होती हैं। अलवर-बहरोड़ मार्ग पर ब्रेकर बनाए जाने की मांग को लेकर बैठे ग्रामीणों को करीब 1 घंटे बाद पहुंचे सीओ ग्रामीण सांवरमल नागौरा ने समझाइश की, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed