{"_id":"58e482cb4f1c1b82575b40bf","slug":"ond-dead-after-gau-rakshak-attack-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ-रक्षकों की पिटाई के बाद एक कथित गौ-तस्कर की मौत, मामला गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ-रक्षकों की पिटाई के बाद एक कथित गौ-तस्कर की मौत, मामला गरमाया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 05 Apr 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
गुलाब चंद कटारिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर जिले में गौ-रक्षकों के कानून हाथ में लेने का एक और मामला सामने आया है, जिसमें गौ-रक्षकों ने एक कथित गौ-तस्कर की इतनी पिटाई की कि बहरोड के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसके परिजनों द्वारा शव लेने से इंकार करने पर अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन
मामले के तहत शनिवार रात को हरियाणा के नूंह निवासी पहलू खान और 15 अन्य लोग गौवंश के साथ जयपुर से हरियाणा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अलवर के बहरोड़ के नजदीक पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद गौ-रक्षकों ने इन लोगों के तीन वाहनों को घेर लिया। इसके बाद बड़ी संख्या में मौजूद इन गौ-रक्षकों ने कथित गौ-तस्करों के साथ मारपीट प्रारंभ कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चुंगल से इन लोगों को छुड़ाया और गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यहां पहलू खान की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे आईसीयू में दाखिल कराया। सोमवार रात को पहलू खान ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मामला बढ़ता देख अलवर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जो गौवंश पकड़ा गया है, उसे ले जाने के लिए उपर्युक्त दस्तावेज इन लोगों के पास नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने 15 कथित गौ-तस्करों के खिलाफ राजस्थान बोवाइन एनिमल एक्ट 1995 के तहत मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मारपीट करने वाले 200 लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
हालांकि मारपीट करने वाले किसी भी व्यक्ति की अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मारपीट के बाद मारे गए पहलू खान के परिजनों ने मंगलवार को पहले तो खान का शव लेने से ही इंकार कर दिया। उनका कहना था कि पहले पुलिस मारपीट करने वालें लोगों को गिरफ्तार करे। बाद में समझाइश के बाद पहलू खान का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
वहीं राजस्थान के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि गौ-रक्षकों को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। यदि गौ-तस्करी की सूचना या आशंका होती है तो गौ-रक्षक वाहनों को रोक सकते हैं, लेकिन उन्हें किसी के साथ मारपीट नहीं करनी चाहिए। कटारिया का कहना कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।