फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   on Sirajuddin linked to ISIS are allegations

ISIS से जुड़े सिराजुद्दीन पर आरोप तय, ये हैं आरोप

Wed, 10 May 2017 06:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 10 May 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
on Sirajuddin linked to ISIS are allegations
- फोटो : demo pic
एनआईए मामलों की जयपुर स्थित विशेष अदालत ने आईएसआईएस के लिए काम करने के मामले में गिरफ्तार मोहम्मद सिराजुद्दीन पर विधि विरूद्ध क्रिया कलाप निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत आरोप तय किए हैं। आरोपी ने अपने आप को बेकसूर बताते हुए मामले की ट्रायल चाही। 
विज्ञापन


इस पर अदालत ने एक जून से अभियोजन पक्ष को गवाहों के बयान दर्ज कराने को कहा है। मामले के अनुसार एटीएस ने आईओसी में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम
करने वाले आरोपी सिराजुद्दीन को 10 दिसंबर 2015 को गिरफ्तार किया था। वहीं गत वर्ष 4 जून को उसके खिलाफ एनआईए ने आरोप पत्र पेश किया था। जिसमें कहा गया कि आरोपी फेसबुक, वॉटसएप और टेलीग्राम सहित अन्य हाईटेक माध्यमों से युवाओं को आईएसआईएस में शामिल करने के लिए उकसाता था।
विज्ञापन


एटीएस की ओर से गत 10 दिसंबर को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जांच में बता चला कि वह भारत में आईएसआईएस का ठिकाना बनाना चाहता था। वहीं गजवा-ए-तुल चैनल में उसने कश्मीर के आंतकियों को शहीद भी बताया था। उसके कब्जे से ओसामा बिन लादेन, मौलाना अनवर अवलाकी, मौलाना आसिम उमर आदि के भाषण और पुस्तके भी बरामद की हैं। आरोपी कश्मीर को इस्लामिक स्टेट बताकर भारत को अवैध कब्जा करने वाला बताता था। आरोप पत्र में कहा गया कि यहां आईएसआईएस का नेटवर्क तैयार होने के बाद वह आरोपी लीबिया जाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed