{"_id":"5a7869104f1c1b410b8b725d","slug":"old-age-woman-burn-alive-behalf-of-married-woman-now-rajasthan-highcourt-issued-the-notice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा को जिंदा जलाकर विवाहिता ने रची अपनी मौत की 'कहानी', कोर्ट ने मांगा जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा को जिंदा जलाकर विवाहिता ने रची अपनी मौत की 'कहानी', कोर्ट ने मांगा जवाब
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Feb 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान हाईकोर्ट ने दलित वृद्धा की हत्या कर उसे युवती की लाश बताकर अंतिम संस्कार करने के मामले में एडीजी सिविल राइट्स, एसपी करौली और मासलपुर थानाधिकारी सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
न्यायाधीश बनवारीलाल शर्मा की एकलपीठ ने यह आदेश मृतका के बेटे विजेन्द्र की ओर से दायर आपराधिक याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में अधिवक्ता सतीश कुमार ने अदालत को बताया कि मासलपुर थाना क्षेत्र के सकलुपुरा गांव में रहने वाले याचिकाकर्ता की मां तीजो बाई को गत 12 सितंबर को पड़ोस में रहने वाली विकेश गुर्जर गेहूं देने के बहाने बुलाकर ले गई।
इसके बाद उसकी मां का पता नहीं चला। वहीं अगले दिन पता चला कि विकेश गुर्जर ने आत्मदाह कर लिया। वहीं विकेश के परिजन गांव वालों के साथ रूधौड़ स्थित उसके ससुराल जाकर अंतिम संस्कार कर आए।

ये है पूरा मामला
Court
याचिका में कहा गया कि कुछ दिनों बाद याचिकाकर्ता ने विकेश को जिंदा देखा। याचिकाकर्ता को जानकारी मिली की विकेश शादी के बाद अपने ससुराल नहीं गई थी। इस पर उसके परिजनों ने रुपए लेकर दूसरी जगह उसका नाता कर दिया। जब पहले ससुराल वालों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने विकेश को साथ भेजने का दवाब बनाया।
याचिका में कहा गया कि विकेश को ससुराल भेजने से बचाने के लिए याचिकाकर्ता की मां जलाकर हत्या कर दी और उसे विकेश की लाश बता दी। इस संबंध में याचिकाकर्ता की ओर से गत 11 नवंबर को एफआईआर भी दर्ज कराई गई, इसके बावजूद भी पुलिस मिलीभगत कर अभियुक्तों को बचा रही है। याचिका में मामले की निष्पक्ष जांच कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की गुहार की गई है। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।