{"_id":"59353fd54f1c1b821c9c7beb","slug":"official-message-of-environmental-protection-given-by-21-plants","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने 21 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने 21 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व पर्यावरण दिवस पर अजमेर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों ने मीर शाह अली काॅलोनी में 21 पौधे लगाए और इनको बड़ा करने का जिम्मा भी उठाया।
सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि मीरशाह अली स्थित आॅफिसर्स क्वाटर्स में रहने वाले अधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करने का निर्णय लिया। इसके तहत सोमवार सुबह सभी ने काॅलोनी में 21 पौधे लगाए। इसके लिए ट्री गार्ड एडीए की ओर से प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने केवल पौधरोपण की ही नहीं बल्कि उन्हें नियमित पानी देकर बड़ा करने का प्रण भी लिया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश गोरा, एडीए चेयरमैन शिवशंकर हेड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देवेन्द्र कुमार विश्नोई, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव मेघना चौधरी, सीटीओ श्रवण आर्य, खनिज विभाग के जियोलाॅजिस्ट राजेन्द्र कुमावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।