{"_id":"59b3c4994f1c1be87f8b545b","slug":"number-game-about-ramganj-riot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर उपद्रव की पूरी कहानी, आंकड़ों की जुबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर उपद्रव की पूरी कहानी, आंकड़ों की जुबानी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 09 Sep 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
बवाल के दौरान ट्रांसफार्मर में लगा दी थी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के रामगंज थाना इलाके में कल रात को जमकर बवाल हुआ। रामगंज थाने के सामने प्रदर्शनकारियों ने जहां पहले नारेबाजी की और फिर पत्थर फेंके। उपद्रव और बढ़ा तो गाड़ियों को आग लगा दी। बवाल में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं कई पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इसके बाद आज सुबह पुलिस का भारी जाब्ता इलाके में तैनात रहा। पुलिस ने मार्च पास्ट भी किया। गलियों से लेकर मुख्य सड़क पर भी कड़ी सुरक्षा रखी गई।
ये कहते हैं आंकड़े
विज्ञापन
ये कहते हैं आंकड़े
- 1 युवक की मौत
- 15 पुलिसकर्मी घायल
- 4 थानों में लगा कर्फ्यू
- 5000 के आस पास पुलिस कर्मी रहे तैनात
- 1500 करीब दुकानें रही बंद
- 5 से ज्यादा मुकदमे हुए दर्ज
- 10 सितंबर रात 12 बजे तक जयपुर कमिश्नरेट इलाके में इंटरनेट बंद
- 25 के आस पास स्कूल कॉलेज रहे बंद
- 20 हजार के आस पास स्टूडेंट्स नहीं गए स्कूल
- 500 के करीब जवाहरात गद्दियां रही बंद
जानिए किस मामूली सी बात पर शुरू हुआ था बवाल
मौके की एक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
पुलिस व बाइक सवार दपंति के बीच हुए मामूली विवाद के बाद बीती रात्रि को जयपुर शहर का पुराना क्षेत्र जल उठा। गौरतलब है शुक्रवार रात्रि करीब आठ बजे रामगंज थाना क्षेत्र में पुलिस वाले सड़कों पर खड़े अवैध वाहनों को हटाने का प्रयास कर रहे थे।
इस दौरान घाटगेट निवासी साजिद अपनी पत्नी व बेटी के साथ वहां से बाइक से निकल रहे थे। तभी वाहन हटा रहें एक कांस्टेबल का डंडा गलती से उन्हें लगा और साजिद बाइक से गिर गए। उन्हें व उनकी पत्नी और बेटी को मामूली चोट भी लगी। इसी के बाद पुलिस से उनका विवाद हो गया। मामला रामगंज थाने तक जा पहुंचा।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एक समुदाय विशेष की भीड़ थाने के बाहर जमा होने लगी। इसके बाद बवाल शुरू हो गया।