फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   nsui students punished by professors a day before guru poornima in ajmer

गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में सम्मान करने पहुंचे चेलों को गुरुजी ने फटकार लगाकर भगाया

Sat, 08 Jul 2017 06:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 08 Jul 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
nsui students punished by professors a day before guru poornima in ajmer
छात्रों को लताड़ लगाते प्रोफेसर्स - फोटो : amar ujala
गुरु पूर्णिमा कल है और रविवार की छुट्टी होने से कॉलेज—स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में आज ही कई शिक्षण संस्थानों में गुरु पूर्णिमा मनाई गई। अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में भी आज विद्यार्थी गुरुजनों का सम्मान करने पहुंचे। 
विज्ञापन


एनएसयूआई से जुड़े ये छात्र गुरुजनों का सम्मान करने के लिए अपने साथ ढोल लेकर आए थे। जैसे ही ये कॉलेज में घुसे धूम धड़ाका शुरु हो गया। अंदर परीक्षाएं चल रही थी। इस पर कॉलेज प्रचार्य और अन्य स्टाफ ने उन्हें टोका। वे नहीं मानें, बल्कि जोर—जोर से ढोल बजवाने लगे।  इससे वहां परीक्षा दे रहे छात्रों को काफी परेशानी हुई।  
विज्ञापन


इस पर प्राचार्य डाॅ.एस.के देव और अन्य व्यााख्याताओं का पारा चढ़ गया। छात्रों का नेतृत्व कर रहे छात्रसंघ अध्यक्ष हनीश मारोठिया और अन्य छात्रों को जमकर फटकारा। ढोल वालों के ढोल रखवा लिए छात्रों को भगा दिया। इस तरह की हुड़दंगबाजी से कॉलेज में परीक्षा दे रहे दूसरे छात्रों को परेशानी हो रही थी। हुड़दंग मचा रहे छात्र बार—बार कहने पर भी नहीं मान रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed