फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   NSUI election in jodhpur

जोधपुर में आपस में ही उलझे एनएसयूआई कार्यकर्ता

Mon, 12 Jun 2017 05:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 12 Jun 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
NSUI election in jodhpur
जोधपुर में मतदान के दौरान उलझते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
एनएसयूआई संगठन में लोकतांत्रिक तरीके से पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर सोमवार को प्रदेश के नौ जिलो में मतदान शुरू हुआ। जोधपुर में मतदान के दौरान लम्बी लाइनों में लगे कार्यकर्ता आपस में ही उलझ गए।
विज्ञापन


जोधपुर में सुबह दस से शाम तक चार बजे तक हुए मतदान में करीब 3599 मतदाता कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार के लिए मतदान किया। इस दौरान दोपहर होने तक तेज गर्मी और धीमी मतदान प्रक्रिया को लेकर लाइनों में खड़े कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यहां मतदान केन्द्रों पर अव्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। यहां तक एक—दूसरे के साथ जमकर धक्का—मुक्की की नौबत आ गई। हालांकि, मामला बढता देख पुलिस जाप्ता और संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आपस में उलझे कार्यकर्ताओं से समझाइश कर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जोधपुर जिला कार्यकारिणी के लिए सोमवार को हुए मतदान में जोधपुर जिलाध्यक्ष सहित पदों के लिए मतगणना आज ही होगी। देर रात तक सभी जिला पदाधिकारियों के पदों के लिए चुनाव परिणाम घाषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed