{"_id":"593e7bd31126f4400d8b47f0","slug":"nsui-election-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर में आपस में ही उलझे एनएसयूआई कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर में आपस में ही उलझे एनएसयूआई कार्यकर्ता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
जोधपुर में मतदान के दौरान उलझते कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसयूआई संगठन में लोकतांत्रिक तरीके से पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर सोमवार को प्रदेश के नौ जिलो में मतदान शुरू हुआ। जोधपुर में मतदान के दौरान लम्बी लाइनों में लगे कार्यकर्ता आपस में ही उलझ गए।
जोधपुर में सुबह दस से शाम तक चार बजे तक हुए मतदान में करीब 3599 मतदाता कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार के लिए मतदान किया। इस दौरान दोपहर होने तक तेज गर्मी और धीमी मतदान प्रक्रिया को लेकर लाइनों में खड़े कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यहां मतदान केन्द्रों पर अव्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। यहां तक एक—दूसरे के साथ जमकर धक्का—मुक्की की नौबत आ गई। हालांकि, मामला बढता देख पुलिस जाप्ता और संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आपस में उलझे कार्यकर्ताओं से समझाइश कर मामले को शांत करवाया।
गौरतलब है कि जोधपुर जिला कार्यकारिणी के लिए सोमवार को हुए मतदान में जोधपुर जिलाध्यक्ष सहित पदों के लिए मतगणना आज ही होगी। देर रात तक सभी जिला पदाधिकारियों के पदों के लिए चुनाव परिणाम घाषित कर दिए जाएंगे।