फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   NRI students are come to Rajasthan in Bharat Ko Jano tour program

भारत को जानने के लिए आए एनआरआई स्टूडेंट्स ने कहा-अपने घर आ गए

Sun, 04 Feb 2018 07:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 04 Feb 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
NRI students are come to Rajasthan in Bharat Ko Jano tour program
राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करते एनआरआई स्टूडेंट्स
'भारत को जानो' कार्यक्रम के तहत प्रवासी भारतीय युवाओं का दल आज पिंकसिटी जयपुर पहुंचा।
विज्ञापन


यहां उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों को भ्रमण किया और इसके बाद राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात की। इस मौके पर राज्यपाल कल्याण सिंह ने विदेशों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं से कहा है कि वे अपनी जड़ों को जरूर जानें। अपने देश की संस्कृति को समझें। भारतीय संस्कृति विश्व की पुरातन संस्कृति है।  
     
ट्रिनिडाड व टोबैगो, फिजी मॉरीशस, गुयाना, इजरायल, मलेशिया, दक्षिण अफ्रिका, नीदरलैंड्स, श्रीलंका, फ्रांस और सूरीनाम में रह रहे इन प्रवासी भारतीयों ने अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने अपने देश की संस्कृति और स्थापत्य की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे भारत आकर अभिभूत हैं। भारत में आकर उन्हें लगा है कि वे अपने घर आ गए हैं। लम्बी यात्रा के बाद भी यहां आकर उन्हें थकान महसूस नहीं हो रही है। 
विज्ञापन

           
राज्यपाल को दल की प्रमुख व विदेश मंत्रालय में उप सचिव मनीषा ने बताया कि प्रवासी बच्चों को भारत को जानो कार्यक्रम के तहत भारत भ्रमण कराया जा रहा है। मंत्रालय का यह 45 वां संस्करण है। इस संस्करण में राजस्थान भ्रमण को जोड़ा गया है। इस मौके पर राज्यपाल के सचिव देवाशीष पृष्टि, विशेषाधिकारी डॉ. अजयशंकर पाण्डेय व विशिष्ट सचिव राजेश कुमार गुप्ता सहित विदेश मंत्रालय व राजस्थान के पर्यटन विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed