{"_id":"5922f59f4f1c1b2d2c536383","slug":"now-the-government-employee-will-be-secured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकारी कर्मचारी से बदसलूकी पड़ेगी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सरकारी कर्मचारी से बदसलूकी पड़ेगी भारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 May 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर में आए दिन होने वाली सरकारी कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की घटनाओं पर जिला कलक्टर ने सख्ती दिखाई है। अब ऐसा करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
दरअसल, जिला कलक्टर गौरव गोयल ने सोमवार को सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए खासा राहत भरा आदेश जारी किया है। उन्होंने आए दिन कर्मचारियों के साथ अभद्रता की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक को भी निर्देश दिए गए हैं। कलक्टर गोयल ने राजमार्गों एवं अन्य सड़कों के किनारे ट्यूबवैल खुदवाकर पूरा दिन सड़क पर पानी बहाने एवं सड़कों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी सम्पत्तियों, मार्ग संकेतकों और भवनों आदि पर पोस्टर, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री चस्पा करने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया जाएगा।