{"_id":"59bf91244f1c1b7d688b5378","slug":"now-scrub-typhus-with-swine-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के साथ अब स्क्रब टाइफस ने पसारे पैर, सामने आए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के साथ अब स्क्रब टाइफस ने पसारे पैर, सामने आए मरीज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 18 Sep 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर संभाग में स्वाइन फ्लू के साथ ही अब स्क्रब टाइफस ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिले में पांच मरीज की रिपोर्ट स्क्रब टाइफस पॉजीटिव आई है। एक-एक रोगी जिले के मावली, गिर्वा, बड़गांव और दो वल्लभ नगर के हैं।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. राघवेन्द्र राय ने बताया कि बारिश के मौसम में तेजी से यह बीमारी फैलती है। स्क्रब टाइफस रोग के पांच मरीज जांच रिपोर्ट में सामने आए हैं। एमबी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. रमेश जोशी ने बताया कि स्क्रब टाइफस का बुखार संक्रमित माइट पिस्सू के काटने से फैलता है। इसका बैक्टिरिया जंगलों, खेतों, बगीचों, झाड़ियों, घास और घर में रहने वाले कीटों में पाया जाता है, जो इन कीटों के काटने पर व्यक्ति की चमड़ी के जरिये शरीर में प्रवेश करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
डॉ.जोशी ने बताया कि स्क्रब टाइफस के रोगियों को ठंड के साथ तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, रक्तचाप के गिरने, मांसपेशियों में अकड़न और शरीर पर दाने होने की शिकायत होती है। ऐसे रोगियों को तुरंत चिकित्सालय में दिखाना चाहिए। इसके लक्षण एक से तीन सप्ताह के अंदर उभरने लगते हैं।