फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Now Easier To Go Dahar ka balaji To Shirdi Sai Temple Superfast Train From Jaipur

राजस्थान: अब डहर का बालाजी से साईं नगर शिरडी जाना हुआ और आसान, चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन, देखें टाइम-टेबल

Sat, 18 Dec 2021 12:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Dec 2021 12:29 PM IST
सार

इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोच,  वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 कोच, शयनयान श्रेणी के 7 कोच,  द्वितीय श्रेणी के 4 कोच तथा ब्रेक वान के 2 कोच सहित कुल 21 कोच रहेंगे । 
 

विज्ञापन
Now Easier To Go Dahar ka balaji To Shirdi Sai Temple Superfast Train From Jaipur
भारतीय रेल - फोटो : Social media

विस्तार

रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डहर का बालाजी (जयपुर) से साईं नगर शिरडी टर्मिनस के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन कोटा रेल मंडल के सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, शामगढ़ रेलवे स्टेशनों पर भी ठहरेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि गाड़ी संख्या 09739 डहर का बालाजी (जयपुर) से आगामी 27 दिसंबर, तीन जनवरी को सोमवार के दिन 2-2 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन सोमवार को दोपहर 12:40 बजे डहर का बालाजी से रवाना होकर, सवाई माधोपुर से दोपहर 3:35 बजे,  कोटा में शाम 4:50 बजे आकर 5 बजे रवाना होगी। रामगंजमंडी से 5:55 बजे, भवानीमंडी से 6:17 बजे। शामगढ़ से 6:45 बजे रवाना होकर ट्रेन दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजे साईंनगर शिरडी टर्मिनस पहुंचेगी।

विज्ञापन


इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09740 28 दिसंबर, 4 जनवरी मंगलवार को 2-2 फेरे चलाई जाएगी। यह ट्रेन साईं नगर शिरडी टर्मिनस से मंगलवार को शाम 6:30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन शामगढ़ से सुबह 11:15 बजे, भवानीमंडी से 11:40 बजे, रामगंजमंडी से 12:05 बजे,  कोटा में दोपहर 1.10 बजे आकर 1:15 बजे रवाना होगी। सवाईमाधोपुर से दोपहर 3:15 बजे ट्रेन चलेगी। डहर का बालाजी बुधवार को शाम 5:40 बजे पहुंचेगी ।
विज्ञापन


कोच कंपोजिशन
इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोच,  वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 कोच, शयनयान श्रेणी के 7 कोच,  द्वितीय श्रेणी के 4 कोच तथा ब्रेक वान के 2 कोच सहित कुल 21 कोच रहेंगे । 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन
मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, शामगढ़, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी, भुसावल, मनमाड तथा कोपरगांव रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed