{"_id":"58ec92814f1c1ba368cf5e2e","slug":"no-contract-jobs-in-rajasthan-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लिखित परीक्षा के बाद लगेंगे संविदाकर्मी - हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लिखित परीक्षा के बाद लगेंगे संविदाकर्मी - हाईकोर्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 11 Apr 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
court shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकारी विभागों में ठेके पर नियुक्तियों को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश दिया हैं। इस आदेश के अनुसार सरकारी विभागों में संविदा पर नियुक्ति में प्लेसमेंट एजेंसी के रोल को खत्म कर दिया है। अब सरकारी विभागों में ठेके पर कर्मचारी की नियुक्ति प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से नहीं होगी।
न्यायाधीश एस.पी. शर्मा ने ये आदेश सुरेन्द्र कुमार तथा अन्य की याचिकाओं पर ये आदेश दिया है। आदेश के अनुसार, सरकारी विभागों में प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए ठेके पर कोई नियुक्ति नहीं हो सकेगी। साथ ही नियमित पदों पर भी संविदा पर नियुक्ति नहीं दी जा सकेगी।
जिन अस्थाई पदों पर संविदा पर नियुक्ति होगी उसे सीधी संविदा का पद माना जाएगा और इन पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। अभी जो कार्मिक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से लगे है उन्हें सीधी संविदा माना जाएगा। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि भर्ती में यदि कोई कोताही होती हैं, जो उसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बारां में 32 उप स्वास्थ्य केन्द्र हैं और इनमें से 10 केन्द्रों पर प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से लगे कार्मिकों को हटा दिया गया था। इसके विरोध में इन्होंने अदालत में याचिका दायर की थी।