फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   no contract jobs in rajasthan government

अब लिखित परीक्षा के बाद लगेंगे संविदाकर्मी - हाईकोर्ट

Tue, 11 Apr 2017 02:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 11 Apr 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
no contract jobs in rajasthan government
court shimla
राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकारी विभागों में ठेके पर नियुक्तियों को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश दिया हैं। इस आदेश के अनुसार सरकारी विभागों में संविदा पर नियुक्ति में प्लेसमेंट एजेंसी के रोल को खत्म कर दिया है। अब सरकारी विभागों में ठेके पर कर्मचारी की नियुक्ति प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से नहीं होगी।
विज्ञापन


न्यायाधीश एस.पी. शर्मा ने ये आदेश सुरेन्द्र कुमार तथा अन्य की याचिकाओं पर ये आदेश दिया है। आदेश के अनुसार, सरकारी विभागों में प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए ठेके पर कोई नियुक्ति नहीं हो सकेगी। साथ ही नियमित पदों पर भी संविदा पर नियुक्ति नहीं दी जा सकेगी।
विज्ञापन


जिन अस्थाई पदों पर संविदा पर नियुक्ति होगी उसे सीधी संविदा का पद माना जाएगा और इन पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। अभी जो कार्मिक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से लगे है उन्हें सीधी संविदा माना जाएगा। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि भर्ती में यदि कोई कोताही होती हैं, जो उसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बारां में 32 उप स्वास्थ्य केन्द्र हैं और इनमें से 10 केन्द्रों पर प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से लगे कार्मिकों को हटा दिया गया था। इसके विरोध में इन्होंने अदालत में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed