{"_id":"598ff2c94f1c1b7c6c8b4803","slug":"no-action-taken-against-culprits-even-after-women-rights-commission-interference-in-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डायन मामला: एसपी ने नहीं सुनी महिला आयोग अध्यक्ष की बात,थाने में मामला ही नहीं हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायन मामला: एसपी ने नहीं सुनी महिला आयोग अध्यक्ष की बात,थाने में मामला ही नहीं हुआ दर्ज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
सुमन शर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के केकड़ी में एक 40 वर्षीय अधेड़ उम्र की महिला को डायन बताकर नृश्ंस हत्या कर देने के मामले में पुलिस का ढीला रवैया सामने आया है। जानकारी के अनुसार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा द्वारा इस मामले में खुद प्रसंज्ञान लेने के बावजूद भी पुलिस आराम से बैठी हुई है वहीं आरोपियों पर अब तक ना तो कोई कार्रवाई की गई और ना ही उनपर कोई मामला दर्ज किया गया है।
'अमर उजाला' ने जब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा से इस मामले पर बात की तो उन्होनें कहा कि कल रात में ही इस घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद मैंने फौरन अजमेर एसपी राजेन्द्र सिंह चौधरी को तुरंत से इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। शर्मा को जब बताया गया कि अब तक संबंधित थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है तो उन्होनें इसे आदेशों की अवहेलना बताते हुए पुलिस पर कार्रवाई करने की बात की है।

मृतका के भाई के बयानों पर भी मामला दर्ज नहीं
कन्यादेवी
- फोटो : amar ujala
इस पूरे मामले में पुलिस की भुमिका पर सवालिया निशान खड़े होने लग गए हैं। मामला गंभीर होने के बावजूद भी पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों के आधार पर भी एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों में से एक को भी हिरासत में नहीं लिया। वहीं एसपी द्वारा भी महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा कही गई बात को अनसुना कर दिया गया।
फिलहाल जानकारी मिली है कि केकड़ी थाने के एसआई हजारीलाल मीणा मामले की जांच कर रहे हैं लेकिन उन्होनें अब तक किसी को भी हिरासत में नहीं लिया है।
'मुझे रात में ही इस घटना के बारे में मालूम चल गया था जिसके बाद मैंने खुद एसपी को फोन कर इस बारे में जानकारी दी और कार्रवाई करने की बात कही,अब यदि आगे भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मैं पुलिस के खिलाफ भी एक्शन लूंगी' सुमन शर्मा,अध्यक्ष (राज्य महिला आयोग)