{"_id":"59a8dd964f1c1be1278b4b57","slug":"nikhil-funeral-wiil-be-now-in-texas","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्सास में ही होगा निखिल का अंतिम संस्कार, छुट्टियां बनी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्सास में ही होगा निखिल का अंतिम संस्कार, छुट्टियां बनी बाधा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 01 Sep 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में आए विनाशकारी तूफान हार्वे ने लाखों लोगों जिंदगी प्रभावित की है। वहीं इसी तूफान के कारण जयपुर निवासी निखिल भाटिया की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
टेक्सास की ए एंड एन यूूनिवर्सिटी में वाटर रिसर्च की पढ़ाई करने वाली निखिल का अंतिम संस्कार अब टेक्सास में ही किया जाएगा। वीकेंड की छुट्टियां होने के कारण कागजी प्रक्रिया अटक गई है।
विज्ञापन
इसलिए निखिल का अंतिम संस्कार टेक्सास में ही करने का निर्णय किया गया। निखिल की मां सुमन भाटिया टेक्सास में ही है। जबकि उनके पिता प्रदीप भाटिया अपने पुत्र के अंतिम संस्कार में सम्मलित नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
क्योंकि वीजा प्रोसेस के लिए काफी वक्त लगता है इसलिए प्रदीप भाटिया को अंतिम संस्कार भारतीय दूतावास लाइव दिखाने की व्यवस्था कर रहा है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को निखिल भाटिया और उनकी एक दोस्त एक झील में बह गए थे।
जिन्हें बाद में झील से तो निकाल लिया गया लेकिन निखिल की ईलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उनकी दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है।