फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   NHAI project director detained for delay in inauguration of hanging bridge

कोटा हैंगिग ब्रिज: जबरन उद्घाटन की दी चेतावनी, जानिए क्यों

Mon, 05 Jun 2017 05:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 05 Jun 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
NHAI project director detained for delay in inauguration of hanging bridge
प्रोजेक्ट डायरेक्टर का घेराव करते हाड़ौती विकास मोर्चा के कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
कोटा की चंबल नदी पर बनाए हैंगिंग ब्रिज के उद्घाटन को लेकर विवाद शुरु हो गया है। एक संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि ब्रिज का उद्घाटन जल्द नहीं किया तो संगठन के कार्यकर्ता जबरन इसका उद्घाटन अपने स्तर पर कर लेंगे। 
विज्ञापन


हाड़ौती विकास मोर्चा के कार्यकर्ता सोमवार को तलवंडी स्थित एनएचएआई के दफ्तर पहुंचे और प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनुपम शर्मा के कमरे में जममकर हंगामा किया। ये लोग इस ब्रिज को जल्द से जल्द शुरु करने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा है। 
विज्ञापन


इनका आरोप है कि ब्रिज की फाइनल लोड टेस्टिंग ओके हो चुकी है। इस पर यातायात शुरु करने में जानबूझकर देरी की जा रही है। हुंडई कंपनी की जिस अंतिम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है उसके जल्द मंगवाने के लिए एनएचएआई को प्रयास करने चाहिए। साथ ही उद्घाटन में अतिथियों की तारीख देने का इंतजार कतई ना करें। कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे मोर्चा के अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला ने चेतावनी दी है कि यदि रिपोर्ट आने के बाद तीन दिन में उद्घाटन नहीं किया गया तो मोर्चा के कार्यकर्ता खुद उद्घाटन करने पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed