{"_id":"59ce2a854f1c1bf2538b4ef6","slug":"nflation-hit-the-rawan-no-buyer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दशहरा: दहन से पहले जीएसटी के बाण से रावण 'अधमरा' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा: दहन से पहले जीएसटी के बाण से रावण 'अधमरा'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 29 Sep 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
कोटा में रावण का पुतला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के कारण महंगाई का कद बढ़ गया और रावण का कद छोटा हो गया है। रावण के पुतलों के खरीददार नहीं मिल रहे हैं। स्थिति यह है कि इस बार रावण के पुतले बनाने के आॅर्डर इतने नहीं मिले जितने कि कारीगर आशा कर रहे थे।
जीएसटी ने रावण बनाने के काम आने वाली सामग्री को महंगा कर दिया है। इसके चलते रावण के पुतलों की लागत बढ़ गई और उनकी कीमत में इजाफा हो गया। ऐसे हालात में महंगे दामों के चलते खरीददार भी रावण के पुतलों से दूरी ही बनाए हुए हैं। कारीगरों का कहना है कि परंपरागत रूप से केवल जहां मेला लगता है वहीं रावण के पुतले बनाने का आॅर्डर मिला है। फतेहपुर सीकरी से आए कारीगर बताते हैं कि रावण बनाने के लिए काम में आने वाली चीजों पर जीएसटी लगने से बाजार में बांस, कागज, तार सहित अन्य चीजें महंगी हो गई है। ऐसे में बिक्री तो कम ही है, साथ ही बचत भी ना के बराबर है। महंगे दामों के चलते शहरभर से मिलने वाले आर्डर भी नहीं मिले हैं।
उधर, कोटा में प्रसिद्ध दशहरा मेले की तैयारियां यहां जोरों पर हैं। इस साल भी यहां 72 फीट का रावण और 40-40 फीट के कुंभकरण व मेघनाद के पुतले बनाए गए हैं। जबकि पिछले साल मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलें 45-45 फुट के थे। इन्हें यहां मेला प्रांगण में क्रेनों के जरिये खड़ा करने का काम किया जा रहा है।

जीएसटी ने छोटा किया आकार
रावण दहन
जयपुर में भी रावण पुतले बनाने वाले कारीगर परेशान है। बरसों से रावण बनाने वाले कारीगरों का कहना है कि इस बार करीब 50 प्रतिशत बिक्री घट गई है।
वहीं, जो रावण पहले 45 फीट तक बनाने का आॅर्डर मिलता था अब वही रावण केवल 25 फीट का ही बनाने का आॅर्डर मिला है। स्टेशन रोड स्थित शिव कॉलोनी में रावण बनाने वाले कारीगर मोहम्मद रसीद ने बताया कि दशकों से उनकी पीढ़ियां रावण बनाने का काम करती है, लेकिन इतने साल में पहली बार रावण की बिक्री में काफी गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि 45 फीट के रावण पुतले की लागत करीब 65 हजार रुपए आ रही है।