{"_id":"641d527e60facfac1e0cef64","slug":"newly-appointed-president-joshi-expressed-gratitude-on-vasundhara-raje-s-tweet-2023-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे के ट्वीट पर नवनियुक्त अध्यक्ष जोशी ने जताया आभार, बाजार में गुटबाजी का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे के ट्वीट पर नवनियुक्त अध्यक्ष जोशी ने जताया आभार, बाजार में गुटबाजी का शोर
Fri, 24 Mar 2023 01:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:12 PM IST
सार
भाजपा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद जोशी किस गुट को साथ लेकर चलेंगे इस पर अटकलें तेज हो गई हैं। जोशी के आने से किसको होगा फायदा।
विज्ञापन
सीपी जोशी और वसुंधरा राजे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष सीपी जोशी की नियुक्ति को अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए हैं कि प्रदेश के आला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच फुसफुसाहटों और चर्चा का दौर शुरू हो चुका है। नए अध्यक्ष सीपी जोशी ने अभी अपना पदभार भी ग्रहण नहीं किया कि प्रदेश भाजपा में चल रही गुटबाजी के बीच में पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं में सुरक्षित गुट को अपनाने और उसमें अपनी जगह बनाने की होड़ शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को जोशी की घोषणाओं के बाद से ही प्रदेश कार्यालय में पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया जो पिछले चार साल से गायब थे। साथ ही शुरू हो गया अटकलों का सिलसिला, जिसमें जोशी किस गुट के साथ जाएंगे इसपर बहस तक सुनी जाने लगी।
विज्ञापन
सीपी जोशी ट्वीट
- फोटो : Amar Ujala Digital
राजे समर्थकों में उत्साह
जोशी को वसुंधरा राजे ने युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था और जानकर जोशी के कार्यकाल को अधिकतम सफल कार्यकाल बताते हैं। चूंकि वसुंधरा राजे और जोशी ने एक साथ काम किया इसलिए अब राजे समर्थक इसको वसुंधरा राजे की जीत के रूप में देख रहे हैं। राजे को मजबूत करने की दिशा में केंद्र का कदम मान रहे हैं। गुरुवार को जोशी के नियुक्ति के बाद राजे ने ट्विटर पर जोशी को बधाई दी थी, जिसके जवाब में जोशी ने राजे का धन्यावाद देते हुए सहयोग और मार्गदर्शन की उम्मीद की बात लिखी जिसको लेकर वसुंधरा राजे समर्थकों में एक ऊर्जा का संचार देखने को मिला और कई समर्थकों ने जोशी के ट्वीट को अपने व्हाट्सएप सटेटस पर शेयर कर डाला था।
जोशी हमेशा ही विवाद से दूर रहे
हाड़ौती संभाग के कार्यकर्ता जोशी को ओम बिरला के साथ जोड़कर भी देख रहे हैं। जोशी हमेशा ही विवाद से दूर रहे हैं, कम बोलना और सबका सम्मान करना जोशी की आदत में शुमार रहा है। जोशी के ट्वीट से जोशी ने एक बात स्पष्ट कर दी है कि भाजपा के सभी वर्ग और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और सहयोग लेकर ही वो भाजपा की प्रदेश इकाई को चुनावी रण में लेकर उतारने वाले हैं, जिसकी भारी कमी अभी तक भाजपा प्रदेश इकाई में देखने को मिली थी।
वहीं, प्रदेश का ब्राह्मण समाज जोशी के अध्यक्ष बनने को अपनी जीत मान रहा है तो जाट इसका विरोध कर रहे हैं। नव प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के लिए चुनौतियां कम नहीं हैं, जोशी किस प्रकार से भाजपा की प्रदेश इकाई को संभालते हैं, यह देखना रोचक होगा।