{"_id":"591841894f1c1b0f3c8510f2","slug":"newborn-baby-found-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर्स—डे पर शर्मसार हुई ममता, झाड़ियों में मिली नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर्स—डे पर शर्मसार हुई ममता, झाड़ियों में मिली नवजात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 14 May 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती नवजात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के केकड़ी में रविवार को एक नवजात झाड़ियों में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची 108 की मदद से नवजात को अस्पताल में पहुंचाया गया।
जहां एक ओर पूरे देश में लोग एक—दूसरे को मदर्स—डे की बधाइयां दे रहे थे, वहीं दूसरी ओर अजमेर के केकड़ी में झाड़ियों में एक नवजात रोती हुई मिलने पर सनसनी फैल गई। नवजात के रोने के आवाज सुनकर पास ही रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस पर दी।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने तुरंत नवजात को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी चिकित्सकीय जांच की गई। डॉक्टरों के अनुसार नवजात बिल्कुल ठीक है, फिर भी उसकी पर्याप्त देखरेख के लिए स्टाफ को हिदायत दी गई है। सूचना पर अस्पताल में पहुंचे कुछ लोगों ने भी नवजात बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई है। हालांकि, अभी इस सम्बंध में कोई निर्णय नहीं हुआ है। उधर, इलाके में नवजात मिलने की खबर फैलते ही हर कोई उस कलयुगी मां की निंदा कर रहा था जिसने जन्म देने के बाद मासूम को झाड़ियों में मरने के लिए छोड़ दिया।