{"_id":"594f87574f1c1be0688b45f8","slug":"newborn-baby-found-in-ajmer-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता फिर शर्मशार, झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता फिर शर्मशार, झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 25 Jun 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
अजमेर जिले में रविवार को मां की ममता फिर शर्मशार हुई है। यहां अलसुबह एक दिन की नवजात बच्ची झाड़ियों में रोती हुई हालत में मिली है।
जानकारी के अनुसार, अजमेर जिले में आने वाले गणेशपुरा गांव में रविवार को अलसुबह एक दिन की नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली है। यह बच्ची यहां सड़क किनारे झाड़ियों में रोते हुए हालत में मिली। जब यहां से गुजरने वाले लोगों को बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो नवजात के पड़े होने की जानकारी मिली। इस पर तुरंत एंबुलेंस के जरिये ग्रामीणों ने नवजात बच्ची को सरवाड़ अस्पताल में पहुंचाया। यहां से नवजात को अजमेर के जेएलएन अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया है।
एक दिन पहले ही जन्मी होने के कारण इसके शरीर पर जगह—जगह कांटों से घाव बने हुए हैं। उधर, सूचना पर पहुंची सरवाड़ थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी कोई भी व्यक्ति बच्ची को अपनाने के लिए आगे नहीं आया है।