फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Negligence in treatment, 76 thousand compensation on hospital

इलाज में लापरवाही, अस्पताल पर 76 हजार का हर्जाना

Mon, 12 Jun 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 12 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
Negligence in treatment, 76 thousand compensation on hospital
जयपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच द्वितीय ने इलाज में लापरवाही बरतने पर आदर्श नगर स्थित शर्मा अस्पताल पर 76 हजार रुपए का हर्जाना लगाया है। मंच ने यह आदेश जमील अहमद की ओर से दायर परिवाद पर सुनवाई करते हुए दिए।
विज्ञापन


परिवाद में कहा गया कि उसके बाएं हाथ में फैक्चर हुआ था। जिसके चलते शर्मा अस्पताल में 9 मार्च 2015 को उसका ऑपरेशन कर प्लेट लगाई गई। जिसमें बीस हजार रुपए का खर्चा आया। परिवाद में आरोप लगाया गया कि हाथ में सूजन और दर्द कम नहीं होने पर उसने 20 अगस्त 2015 को एसएमएस अस्पताल में एक्स-रे कराया। जिसमें सामने आया कि प्लेट में बोल्ट ढीले लगाने से प्लेट मुड गई और अब नई प्लेट लगानी पड़ेगी। जब परिवादी ने पुन: शर्मा अस्पताल में संपर्क किया तो दोबार ऑपरेशन के पन्द्रह हजार रुपए मांगे गए। इस पर परिवादी ने छह हजार रुपए खर्च कर गणगौरी बाजार अस्पताल में ऑपरेशन कराया। परिवाद में गुहार की गई कि चिकित्सकीय लापरवाही के चलते हुई पीड़ा के बदले उसे क्षतिपूर्ति दिलाई जाए।
विज्ञापन


जिस पर सुनवाई करते हुए मंच ने पचास हजार रुपए क्षतिपूर्ति, 16 हजार रुपए इलाज राशि और दस हजार रुपए परिवाद व्यय के तौर पर शर्मा अस्पताल को अदा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed