{"_id":"59fae1a24f1c1bd1538ba796","slug":"national-anthem-and-national-song-soon-will-hear-daily-in-many-corporation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक आदेश के कारण सुर्खियां बना यह मेयर, अब दूसरे कर रहे हैं फॉलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक आदेश के कारण सुर्खियां बना यह मेयर, अब दूसरे कर रहे हैं फॉलो
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 02 Nov 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
अशोक लाहोटी
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर एक सरकारी संस्थान में अनूठी पहल हुई थी। अब इस पहल का अनुसरण अब अन्य संस्थान भी करेंगे।
दरअसल जयपुर नगर निगम मेयर अशोक लाहोटी के आदेश के बाद सुबह राष्ट्रगान और शाम को वंदे मातरम गाना अनिवार्य हो गया है। लाहोटी का यह आदेश देशभर की मीडिया की सुर्खियां बन गया है।
वहीं अब जानकारी के अनुसार देश की 50 से ज्यादा नगर निगम ने लाहोटी के आदेश का समर्थन किया है। जबकि 20 से अधिक नगर निगम राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की पहल को अपने यहां भी प्रारंभ करने जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जयपुर के बाद गुवाहाटी, भोपाल, इलाहाबाद, अलीगढ़, मेरठ, जबलपुर, हैदराबाद, कोटा, इंदौर व मुम्बई के साथ अन्य कई नगर निगम में जल्द ही प्रतिदिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य हो सकता है।

Trending Videos
आमजन से लेकर नेताओं तक का समर्थन
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि जयपुर नगर निगम व इससे जुड़े अन्य कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह 9.50 बजे राष्ट्रगान और शाम 5.55 बजे राष्ट्रगीत गाया जाता है।
हालांकि इस दौरान सभी कर्मचारी किसी एक स्थान पर एकत्रित हुए बिना कार्यालय परिसर में जहां भी है, वहीं अपने स्थान पर खड़ा होकर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन करते हैं।
मेयर अशोक लाहोटी की इस पहल का आमजन के साथ राजनेताओं तक ने समर्थन किया है।