{"_id":"642d3214e63b9cbd7009daa4","slug":"namo-volunteers-workshop-addressed-by-deputy-leader-of-opposition-poonia-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: नमो वॉलंटियर्स कार्यशाला में विजय संकल्प का आह्वान, पूनिया बोले- याद दिलाएं मोदी सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: नमो वॉलंटियर्स कार्यशाला में विजय संकल्प का आह्वान, पूनिया बोले- याद दिलाएं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Wed, 05 Apr 2023 02:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 05 Apr 2023 02:08 PM IST
सार
2023 के नवम्बर में विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जयपुर देहात उत्तर के आमेर में 'नमो वॉलंटियर्स कार्यशाला' हुई। जिसे उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने संबोधित किया।
विज्ञापन
नमो वॉलंटियर्स कार्यशाला को संबोधित करते पूनिया
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान बीजेपी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के विजय संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत के साथ पूरा करने का आह्वान किया है। भाजपा प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में नमो वॉलंटियर्स कार्यशालाओं का आयोजन कर नमो वॉलंटियर्स की नियुक्ति कर रही है। इसी क्रम में जयपुर देहात उत्तर के आमेर विधानसभा क्षेत्र के नमो वॉलंटियर्स कार्यशाला को भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नवनियुक्त विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2023 विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। पूनिया ने नमो वॉलंटियर्स को केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याण की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाने को कहा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव में उतरने की तैयारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में ये बीजेपी नेता रहे मौजूद
उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया के रानी सती नगर, वैशाली निवास पर स्थित जनसंवाद केंद्र पर हुई इस बैठक में बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री बादाम देवी वर्मा, जालसू मंडल अध्यक्ष बंशी यादव, अचरोल मंडल अध्यक्ष छाजू लाल मीणा, रामपुरा मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल सैनी, आमेर शहर मंडल अध्यक्ष दौलत सिंह शेखावत, मानपुरा मंडल अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, प्रधान हरदेव यादव, प्रधान बद्रीनारायण बागड़ा, आमेर प्रभारी विमल अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवान शर्मा, पूर्व प्रधान सीता चौधरी सहित कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।