{"_id":"5970638d4f1c1bda7b8b48af","slug":"nagar-nigam-doing-preparations-for-teej-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज के मेले में एक ही पोशाक में नजर आएंगे पार्षद, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज के मेले में एक ही पोशाक में नजर आएंगे पार्षद, जानिए क्यों
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन की तीज का त्यौहार जयपुर में हर बार की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार यह त्यौहार में पहली बार कुछ अनोखा होगा। इसके लिए निगम की ओर से पहल की गई है।
दरअसल, जयपुर नगर निगम द्वारा 25-26 जुलाई को तीज महोत्सव मनाया जाएगा। निगम की ओर से आयोजित होने वाले तीज महोत्सव में निगम के सभी पार्षद एक जैसी रंगत में नजर आएंगे। पहली बार तीज महोत्सव में पार्षदों के लिए ड्रेसकोड तय किया गया है। सभी पुरुष पार्षद मेहरून कुर्ते-पायजामे में नजर आएंगे तो महिला पार्षदों के लिए लहरिया ड्रेस कोड तय किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 25 जुलाई को सिंजारा उत्सव पौंडरीक पार्क में मनाया जाएगा। सिंजारे में नि:शुल्क मेहंदी, नि:शुल्क मैकअप, फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। मॉडल्स लहरिया थीम पर कैटवाक करेंगी। महिलाओं के लिए पार्क में झूले डाले जाएंगे। तालकटोरे में 10 नावों पर राजस्थानी लोकनृत्य करते हुए कलाकार नजर आएंगे। तालकटोरे पर विशेष लाइटिंग की जाएगी।