फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Muslims playing Shehnai in Govinddev Temple

सब बंधन टूट जाते हैं, जब कान्हा के जन्म पर मुस्लिम शहनाई बजाते हैं..

Sat, 12 Aug 2017 09:34 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 12 Aug 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
Muslims playing Shehnai in Govinddev Temple
demo pic - फोटो : demo pic
धर्म के बंधन की दीवार उस वक्त टूट जाती है, जब कान्हा के जन्म पर एक मुस्लिम की शहनाई अपने सुर छेड़ती है। ऐसा कुछ सालों से नहीं बल्कि चार पीढ़ियों से लगातार हो रहा है। एक मुस्लिम परिवार के सदस्य गोविंददेव मंदिर में कृष्णजन्मोत्सव का आगाज अपने शहनाई वादन से करते हैं।
विज्ञापन


यह अनोखा मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के गोविंददेव मंदिर से जुड़ा है। मंदिर में पिछले कई सालों से रफीक मोहम्मद की शहनाई कान्हा के जन्म उत्सव की शुरुआत पर सुर बिखेरती है। रफीक बताते हैं कि गोविंददेव मंदिर में कृष्णजन्माष्टमी के पर्व की शुरुआत में सबसे पहले शहनाई वादन होता है। इस शहनाई वादन के लिए केवल  चार पीढ़ियों से हमारे परिवार को ही बुलाया जाता है।
विज्ञापन


रफीर का परिवार भी इस मौके पर अपने पूरे समर्पण भाव से प्रस्तुति देते हैं। रफीन खुद पचास साल से मंदिर में आ रहे हैं। इससे पहले उनके पिता और नाना भी इस परम्परा को जारी रखते आए हैं। अब यही काम उनकी अगली पीढ़ि भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंदिर में खुश होते हैं भक्त

Muslims playing Shehnai in Govinddev Temple
गोविंददेव मंदिर - फोटो : फाइल फोटो
वे बताते हैं गोविंद देव मंदिर में शहनाई वादन करने के लिए वे किसी तरह के पैसे नहीं लेते। बिना किसी लोभ के वे शहनाई वादन करते हैं। उत्सव से पंद्रह दिन पहले से शहनाई वादन का ये सिलसिला शुरू होता है।

रफीक के बेटे शफीक, शाहिद, अतीक भी अपने पिता के साथ शहनाई वादन करने पहुंचते हैं। मंदिर के दरवाजों पर उनकी प्रस्तुति मंदिर में आने वाले भक्तों को मधुर अहसास कराती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed