फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   murder of women due to property

महिलाओं में विवाद, पूर्व महिला सरपंच की हत्या

Sat, 22 Apr 2017 06:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 22 Apr 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
murder of women due to property
मौके पर पड़ा पूर्व सरपंच का शव - फोटो : amar ujala
उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र के ओडी नांदवेल गांव में जमीनी विवाद के चलते एक महिला ने पूर्व सरंपच महिला की हत्या कर दी। घटना के बाद आस-पास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पंहुचकर हत्या की आरोपित कमला शर्मा को हिरासत में लिया। उषा शर्मा के शव को उदयपुर के एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। दरअसल, इस पूरे मामले में पूर्व सरपंच उषा शर्मा ने नाथी बाई की विवादित जमीन को खरीदा, इसके बाद से लगातार विवाद चल रहा था। दो बीघा जमीन को लेकर डबोक थाने में पिछले कुछ समय में कई मामले भी दर्ज हुए। दो दिन पहले भी उषा शर्मा और कमला शर्मा के बीच हुए विवाद के बाद डबोक थाने में मामला दर्ज हुआ, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


ऐसे में शनिवार को उषा शर्मा जमीन पर चल रहे निमार्ण कार्य को देखने गई थी। उसी दौरान कमला शर्मा ने धारधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें गंभीर घायल हुई उषा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट सहित कई पदाधिकारी मोर्चरी पंहुच गए। साथ ही, सैकड़ों ग्रामीण भी एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर उषा शर्मा के खिलाफ साजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोर्चरी में भाजपा के पदाधिकारियों के जमा होने के बाद उषा शर्मा के पति ओर भाई ने कमला शर्मा सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उषा शर्मा के पति अनिल शर्मा ने साकरोदा के पूर्व सरपंच भगवतीलाल खटीक पर आरोप लगाया है कि हत्या में उसकी साजिश हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर डबोक थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed