फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Murder of priest in Jodhpur

मंदिर में फिर फैला खून, जोधपुर में दिनदहाड़े पुजारी की हत्या

Thu, 20 Apr 2017 02:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 20 Apr 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
Murder of priest in Jodhpur
प्रदेश में एक के बाद एक मंदिरों में हत्या करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला जोधपुर से जुड़ा है जहां दिनदहाड़े युवक ने धारदार हथियार से पुजारी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


ताजा मामला जोधपुर के ओसियां थाना इलाके से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार बैठवासियां गांव में प्राचीन रामदेव का मंदिर बना हुआ है। हर रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह भी पुजारी मालपुरी महाराज यहां पूजा—अर्चन के कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान गांव में ही रहने वाला युवक हुकमाराम चौधरी वहां आया और उसने धारदार हथियार से पुजारी मालपुरी को लहूलुहान कर दिया। उसने पुजारी पर तब तक वार किए जब कि उसकी मौके पर ही मौत ना हो गई। सुबह—सुबह ही मंदिर में इस तरह की घटना के बाद यहां भक्तों में भय का माहौल बन गया। हालांकि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने हुकमाराम को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उससे हत्या करने की वजह के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले बीस दिनों में मंदिर पुजारी की हत्या करने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले झुंझुनूं जिले के सत्तादादा मंदिर के महंत भगतगिरी 16 अप्रैल को सुबह अपने कमरे में मृत मिले थे। एक अप्रैल को सिरोही के आबूरोड क्षेत्र में भी परमेश्वर महादेव मंदिर के महंत मंगलगिरी की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed