{"_id":"59aed1aa4f1c1b83078b46b8","slug":"murder-after-kidnapping-stone-pelting-on-police-in-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने पर पथराव और एंबुलेंस को आग लगाई, अपहृत बच्चे का शव मिलने से फूटा आक्रोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने पर पथराव और एंबुलेंस को आग लगाई, अपहृत बच्चे का शव मिलने से फूटा आक्रोश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
थाने के बाहर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले अपहृत हुए बालक का शव मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस थाने पर पथराव किया और एक एंबुलेंस को आग लगा दी।
घटना जोधपुर शहर के झंवर थाना इलाके की है। झंवर गांव से दो दिन पहले एक बच्चे गोपाल का अपहरण हो गया था। आज इसका शव एक खेत में मिलने से गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा। बच्चे के अपहरण की जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों की भीड़ थाने पर जमा हो गई।
इसके बाद गुस्साएं लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और पथराव शुरु कर दिया। लोगो ने 108 एम्बुलेंस में आग लगा दी। पथराव में दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। जिसके बाद भीड़ थाने से हट गई, लेकिन थोड़ी दूर पर लोग मौजूद है। लोगों ने सड़क पर टायरों में भी आग लग दी।

Trending Videos
परिजनों ने बताए थें अपहरणकर्ताओं के नाम
गोपाल
- फोटो : अमर उजाला
मौके ओर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने थाने में आग लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है और समझाइश की जा रही है।
उधर, परिजनों का कहना है कि दो दिन पूर्व गोपाल के अपहरण का अन्देशा जताते हुए रिपोर्ट दी थी। कुछ लोगो पर अंदेशा जताते हुए उनके नाम भी दिए, लेकिन पुलिस की ढिलाई के कारण अपहरणकर्ता के हौंसले बुलंद हो गए और इसका नतीजा यह हुआ कि आज बच्चे की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया।