{"_id":"591d2add4f1c1bd529f23a80","slug":"muncipal-corporation-of-bharatpur-took-action-against-illegal-marraige-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतपुर में अवैध मैरिज होम पर कार्रवाई, विधायक व मेयर पर मेहरबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरतपुर में अवैध मैरिज होम पर कार्रवाई, विधायक व मेयर पर मेहरबानी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 May 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
अंधड़ से बचने के लिए करीब 12 से 13 फीट उंची दीवार के सहारे करीब 80 से 90 लोग खड़े थे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतपुर के सेवर कस्बे में एक अवैध मैरिज 24 लोगों की मौत का कारण बना था। घटना के करीब आठ दिन बाद जब जिला प्रशासन अवैध मैरिज होम के खिलाफ कार्रवाई करने निकला तो विधायक व मेयर पर पूरी मेहरबानी रखी। हालांकि निगम ने 26 अवैध मैरिज होम के खिलाफ कार्रवाई की। मेयर शिवसिंह भौंट के मैरिज होम का नाम अवैध मैरिज होम की सूची में था लेकिन प्रशासन ने उसे छोड़ दिया। जबकि विधायक विजय बंसल व अन्य कई स्थानीय नेताओं के मैरिज होम पर कोई कार्रवाई ही नहीं की गई।
विज्ञापन
निगम की मनमानी के चलते अल्य मैरिज होम संचालकों में रोष है। गौरतलब है कि 24 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश भर में अवैध रुप से संचालित हो रहे मैरिज होम पर कार्रवाई की बात की थी। जिसके बाद जयपुर सहित कई शहरों के 60 से अधिक मैरिज होम पर कार्रवाई की गई है। वहीं भरतपुर जहां हादसा हुआ था वहां पर आठ दिन बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई को लेकर हुई देरी प्रशासन के लिए किरकिरी साबित हुई है। भरतपुर में जिन 26 मैरिज होम पर कार्रवाई की गई है वे आम व्यवसायी है उनमें कोई प्रभावशाली व्यक्ति सम्मलित नहीं है।
विज्ञापन