{"_id":"592d030d4f1c1bed1abdb0e7","slug":"mortar-blast-in-firing-range-of-kishangarh-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैसलमेर में मोर्टार फटने से BSF के 9 जवान घायल, उच्च अधिकारी मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैसलमेर में मोर्टार फटने से BSF के 9 जवान घायल, उच्च अधिकारी मौके पर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 30 May 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
घायल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर में भारत-पाक सीमा से सटी सीमा सुरक्षा बल की किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मोर्टार फट गया। हादसे में सीमा सुरक्षा बल के नौ
विज्ञापन
जवान गंभीर रुप से घायल हो गए। हालांकि समय पर घायल जवानों को रामगढ़ के स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए भर्ती कराने से किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार फिलहाल सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सवेरे नियमित रूप से चल रहे अभ्यास के दौरान अचानक मोर्टार फट गया। संभावना लगाई जा रही है कि टारगेट से पहले मोर्टार फटने के कारण यह हादसा घटित हुआ। सूचना मिलते ही सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी मौका स्थल पहुंच गए तथा घायल जवानों को तुरंत रामगढ के स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जैसलमेर व जोधपुर रेफर करने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन