फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   monsoon actives in rajasthan heavy rainfall likely to occur in next 24 hours

जमकर बरसेंगे मेघ! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Thu, 13 Jul 2017 06:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
monsoon actives in rajasthan heavy rainfall likely to occur in next 24 hours
उमस भरी गर्मी से परेशान प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। राजस्थान में लंबे अर्से के बाद मानसून आखिरकार सक्रिय हो गया है। आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश शुरू होने के साथ लोगों को काफी हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन


राजस्थान के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटो में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। सावन महीने के चौथे दिन राजधानी जयपुर में घने बादल छाए रहे, लेकिन देर शाम तक भी बरसे नहीं। वहीं उदयपुर में आज सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हुआ, जो हल्की बारिश के रूप में देर शाम तक जारी रहा। आज यहां सुबह एक घंटा जोरदार बारिश हुई जिसके बाद मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश के टोंक, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ एवं जोधपुर में भी हल्की बारिश हुई है। अब प्रदेश के बाकि हिस्सों में भी अच्छी बरसात होने के आसार है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed