फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   modi met with 34 mp from rajasthan

मोदी से चाय पर मिले राजस्थान के 33 सांसद और....

Fri, 24 Mar 2017 02:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 24 Mar 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
modi met with 34 mp from rajasthan
नरेन्द्र मोदी और अमित शाह।
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से ही कमर कस ली हैं। बृहस्पतिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के सभी सांसदों को चाय पर बुलाया। मोदी ने सभी सांसदों से कहा है कि 72 घंटे प्रत्येक सांसद अपने क्षेत्र के किसी भी बूथ पर गुजारेगा।
विज्ञापन


मोदी ने छह अप्रेल को पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर सांसदों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सांसद क्षेत्र में केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में सही से जानकारी दें। इसके अतिरिक्त मोदी ने निर्देश दिए कि सांसद स्वयं भी इन योजनाओं की समीक्षा करें। जिससे कि योजनाओं का क्रियान्वयन सही से हो सके। उन्होंने सांसदों से कहा कि देश में भाजपा को मिल रहे समर्थन से वे अतिआत्मविश्वास में नहीं आएं, बल्कि जनता के कामों के लिए जुट जाएं।
विज्ञापन


दोनों के सदनों के सांसद रहें मौजूद

नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के दौरान राजस्थान से चुनकर गए लोकसभा व राज्यसभा के सभी सांसद उपस्थित थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि 6—14 अप्रेल तक पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिसमें प्रमुख है कि प्रत्येक सांसद एक बूथ पर तीन दिन गुजारेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ता से  मिलेगा और फीडबैक लेगा। इसके बाद अगला उसका क्या कार्यक्रम होगा इसका निर्देश उसे अमित शाह के कार्यालय से मिल जाएगा।


चुनावी मोड पर दिख रही है पार्टी

इस वर्ष के अंत में व अगले वर्ष गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व अन्य कई राज्यों में चुनाव होने है। इसी को देखते हुए भाजापा चुनावी मोड में दिख रही है। प्रधानमंत्री मोदी इस क्रम में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ विभिन्न राज्यों के सांसदों से लगातार मिल रहें है। बृहस्पतिवार को मोदी व शाह ने गुजरात व राजस्थान के सांसदों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed