फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   mobile seized in pratapgarh jail

जेल में ये देखकर चौंक गए अधिकारी

Wed, 24 May 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 24 May 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
mobile seized in pratapgarh jail
डेमो इमेज
प्रदेश की जेलों में आए दिन संदिग्ध वस्तुएं मिलने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला प्रतापगढ़ जेल से जुड़ा है जहां अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया तो वे चौंक गए।
विज्ञापन


दरअसल, पुलिस प्रशासन को प्रतापगढ़ जेल में संदिग्ध वस्तुएं होने की लगातार सूचनाएं मिल रही थी। इस पर बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम जेल में निरीक्षण करने पहुंची। यहां टीम के आने के भनक लगते ही जेल में बंद कैदियों में अचानक हड़कंप मच गया। यहां तक कि जेल की एक बैरक से कुछ तोड़ने की आवाज सुनाई दी। इस पर जाकर देखा तो कुछ मोबाइल टूटे हुए पड़े थे। ये देख चौकन्ने हुए पुलिस अधिकारियों ने आसपास की अन्य बैरकों का भी सघनता से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस पर मौके से 14 मोबाइल, तीन चार्जर, चाकू सहित करीब 300 रुपए भी बरामद हुए। अब पुलिस और जेल के अधिकारी जांच करने में जुटे हैं कि इतनी संख्या में मोबाइल और अन्य वस्तुएं जेल में कैसे पहुंची। सूत्रों का कहना है कि जेल की दीवार की ऊंचाई कम होने के कारण आए दिन संदिग्ध वस्तुएं जेल परिसर में फेंक दी जाती है जो यहां कैदियों के हाथ लगती हैं। हालांकि, कोई भी अधिकारी इस सम्बंध में अभी कुछ भी कहने से बचते दिखे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जोधपुर जेल में भी निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को बड़ी संख्या में मोबाइल, मोबाइल सिम और चार्जर बरामद हुए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed