फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MLA rajkumar sharma announces his resignation in rajasthan

डॉक्टर्स हड़ताल: स्वास्थ्य मंत्री ने नहीं दिया, तो MLA ने की अपने इस्तीफे की घोषणा

Fri, 29 Dec 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 29 Dec 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
MLA rajkumar sharma announces his resignation in rajasthan
mla rajkumar sharma - फोटो : File
डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान हुई मौतों की जिम्मेदारी किसकी? ये सवाल उठाते हुए एक विधायक ने इस्तीफे की घोषणा की है। पूर्व में राजस्थान के नवलगढ़ से निर्दलीय विधायक डॉ.राजकुमार शर्मा ने डॉक्टर्स की हड़ताल और इस दौरान हुई मरीजों की मौत के लिए स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने कहा कि मंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे हैं, इसलिए वे विधायकी छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


राजस्थान में डॉक्टर्स की हड़ताल को लेकर अब पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। नवलगढ़ से निर्दलीय विधायक राजकुमार शर्मा ने डॉक्टर्स की 12 दिन हड़ताल के बाद हुए समझौते के विरोध में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। डॉ. शर्मा ने आज प्रेस को बताया कि डॉक्टर्स ने पूर्व में जब हड़ताल की थी, तब हुए समझौते की क्रियान्विति के आश्वासन के बाद अब 12 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त हुई है। इस हड़ताल के दौरान सैकड़ों मरीजों की जान पर बन आई और कइयों ने दम भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन मरीजों की मौत के लिए चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दोषी हैं। सराफ इस्तीफा नहीं दे रहे हैं, इसलिए वे स्वयं विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दें रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने इसे बताया पब्लिसिटी स्टंट

MLA rajkumar sharma announces his resignation in rajasthan
कालीचरण सराफ
विधायक शर्मा का कहना है कि मैं राजनीति से जुड़ा हूं और जनता के लिए आवाज उठाता रहूंगा। यह निर्णय मैंने अपने दिल की आवाज सुनकर लिया है। उन्होंने कहा कि मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

12 दिन चली इस हड़ताल और इस दौरान मरीजों को हुई परेशानी एवं सैकड़ों लोगों की मौत के लिए वे जिम्मेदार है। जब पुराना समझौता लागू करना था तो हड़ताल के लिए डॉक्टरों को उकसाया क्यों? 

उधर, स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने मीडिया में बयान दिया है कि डॉ. शर्मा पॉलिटिक्स कर रहे हैं। वे घडियालू आंसू बहा रहे है और ये उनका पब्लिसिटी स्टंट है। जब वे स्वास्थ्य मंत्री थे तब भी मौतें हुई थी, उस समय उन्होंने इस्तीफा क्यों नहीं दिया?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed