फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MLA Harish Choudhary told RLP is CM Gehlot sponsored party

Rajasthan: राहुल गांधी के जाते ही राजस्थान में फिर बवाल, हरीश चौधरी बोले-RLP सीएम गहलोत की प्रायोजित पार्टी है

Fri, 23 Dec 2022 11:39 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 23 Dec 2022 11:39 AM IST
सार

बायतु विधायक ने एक कार्यक्रम में कहा कि मैं बड़ी ईमानदारी के साथ कह रहा हूं, राजस्थान की तीसरी पार्टी सीएम अशोक गहलोत की प्रयोजित पार्टी है। उन्होंने इशारों-इशारों में सीएम गहलोत और हनुमान बेनीवाल पर जुबानी हमला बोला।

विज्ञापन
MLA Harish Choudhary told RLP is CM Gehlot sponsored party
हरीश चौधरी और अशोक गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान से विदा होते ही राजस्थान में एक फिर से बयानबाजी शुरू हो गई है। अब पंजाब कांग्रेस प्रभारी व बायतु विधायक हरीश चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरीश चौधरी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के अलावा जो तीसरी पार्टी है, वो सीएम गहलोत की प्रायोजित पार्टी है। उनका इशारा आरएलपी की ओर था।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधायक हरीश चौधरी चौहटन इलाके के कापराऊ गांव में पूर्व सरपंच स्वर्गीय हरजीरराम सेंवर की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने अपने भाषण में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि विधायक पदमाराम ने इस कार्यक्रम में आने का कहा था। तब मैंने कहा कि आऊंगा लेकिन कुछ सच्ची बात कहूंगा और सच्ची बात हमेशा कड़वी होती है। 

विज्ञापन


हरीश चौधरी ने आगे कहा कि राजनीति के अंतिम पड़ाव समय-समय पर स्व. रामदान जी, स्व. गंगाराम, पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने भी देख लिया है। हेमाराम चौधरी अंतिम पड़ाव के दौर में चल रहे हैं। हरीश चौधरी भी इतना समझदार और शक्तिशाली नहीं है कि उस अंतिम पड़ाव से बच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरएलपी को लेकर उन्होंने कहा कि बड़ी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ यह बात कह रहा हूं कि तीसरी पार्टी माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रायोजित पार्टी है। इसको लेकर लेखा जोखा विरात्रा माता के मंदिर में जाकर कर ले या फिर खेमा बाबा के मंदिर में जाकर कर ले। कोई ईमानदारी से लेखा जोखा करना चाहे तो भी कर लें। तीसरी जगह गड्ढे में डालकर क्या करना है। अशोक जी हमारे पार्टी के मुख्यमंत्री है तो सीधी हमारी और कांग्रेस पार्टी की मदद करो। बता दें कि हनुमान बेनीवाल और हरीश चौधरी एक दूसरे के धूर विरोधी हैं। बेनीवाल और उनके भाई पर हरीश चौधरी पर हमला करने का केस भी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed